मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को नमन किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को नमन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक्स हैंडल पर बाबा साहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम हमारे संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर को नमन करते हैं। '' उन्होंने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आम्बेडकर की अथक लड़ाई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। उन्होंने लिखा, ''इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में चैत्य भूमि की अपनी यात्रा की एक तस्वीर भी साझा कर रहा हूं। जय भीम।'' भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें