मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

संभल सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतक परिजनों को 2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतक परिजनों को 2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के संभल में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में दूल्हा सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर निवासी सूरज (24) की बारात बदायूं के लिए निकल रही थी। कार में दूल्हा सूरज के साथ उसकी भाभी आशा (26), भतीजा विष्णु (06), भतीजी ऐश्वर्या (02) के अलावा अन्य लोग बैठे थे। कार की तेज रफ्तार के कारण चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार जनता इंटर कालेज की दीवार से जा टकराई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें