मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव! निर्दलीय प्रत्याशी के घर छोड़े एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव! निर्दलीय प्रत्याशी के घर छोड़े एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त किए

भीलवाड़ा।

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों को सिंबल लेटर नहीं मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब निर्दलीय प्रत्याशी को चुनावी मैदान से हटाने के लिए उसके घर एक लाख रुपये छोड़ने का मामला सामने आया है। वार्ड 49 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रोहित कुमार सैन ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत ने चुनाव से हटने के लिए उनके घर एक लाख रुपये छोड़े। रोहित की रिपोर्ट पर भीमगंज थाना पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के प्रयासों के बीच यह मामला सामने आया। रोहित कुमार सैन ने भीमगंज थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दी।

निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सैन ने बताया कि उन्होंने वार्ड 49 से भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए। उनका आरोप है कि अमित सारस्वत पिछले कुछ समय से उन्हें चुनाव से हटने के लिए अलग-अलग लोगों से फोन करवा रहे थे।

रोहित के अनुसार गुरुवार को अमित सारस्वत उनके घर आए और हाथ जोड़कर चुनाव से हटने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव मैदान में बने रहे तो कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। रोहित ने चुनाव से हटने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद अमित दोबारा उनके घर आए और फोन पर कथित तौर पर कहा कि वे वहां एक लाख रुपये छोड़कर जा रहे हैं। जरूरत होने पर और रुपये भेजने की बात भी कही। रोहित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से रुपये मांगे थे और न ही चुनाव से हटने के बदले किसी राशि की मांग की थी। इसके बावजूद उनके घर के पलंग पर एक लाख रुपए रखकर अमित वहां से चले गए।

भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि माणिक्य नगर निवासी रोहित सेन ने रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार एक अमित नाम का व्यक्ति सुबह उनके घर आया था। उस समय रोहित की पत्नी खाना बना रही थी। आरोप है कि अमित कमरे में एक लाख रुपये रखकर वहां से चला गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित की निशानदेही पर घर से एक लाख रुपये बरामद कर लिए। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन होने से राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में निर्दलीय उम्मीदवारों को लाने के लिए लगातार संपर्क और मान-मनुहार कर रहे हैं। ऐसे समय में वार्ड 49 में एक लाख रुपये घर पर छोड़ने का मामला सामने आने से चुनावी माहौल में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि रुपए किस उद्देश्य से दिए गए और पूरे घटनाक्रम में किसकी भूमिका थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें