मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई बढ़त

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार

होता नजर आ रहा है। हालांकि शुरुआती कारोबार में बाजार पर बिकवालों का जोर

बनता नजर आ रहा है। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार

हरे निशान में बने हुए हैं। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स

0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.46 प्रतिशत से लेकर 1.67 प्रतिशत की

मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, अपोलो

हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर

0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,092 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,543 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 549 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 30 शेयर हरे

निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 239.42 अंक की मजबूती के साथ 73,183.10 के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही ये सूचकांक उछल कर 73,295.80 अंक तक पहुंच गया।

लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक

गिरता चला गया। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की

कोशिश भी की। इसके बावजूद शुरुआती कारोबार में फिलहाल बिकवाल हावी नजर आ

रहे हैं। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार

होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 21.47 अंक की बढ़त के साथ 72,965.15

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही

एनएसई के निफ्टी ने आज 64.45 अंक की मजबूती के साथ 22,212.35 अंक के स्तर

से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये

सूचकांक उछल कर 22,270.65 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली

शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार

जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे निफ्टी 23.65 अंक की तेजी के साथ 22,171.55 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार

को सेंसेक्स 456.10 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,943.68 अंक

के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 124.60 अंक यानी 0.56 प्रतिशत फिसल

कर 22,147.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें