मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, घरेलू शेयर बाजार आज सप्ताह के तीसरे दिन भी दबाव

में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई

थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार की

स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन अभी भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों

सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते नजर आ रहे हैं। पहले एक घंटे

का कारोबार पूरा होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.15

प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

कोल इंडिया, बीपीसीएल, अडाणी एंटरप्राइज, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर 2.34

प्रतिशत से लेकर 1.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी

ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स,

एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.41 प्रतिशत से लेकर 1.50

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,087 शेयरों में एक्टिव

ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,407 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में

कारोबार कर रहे थे, जबकि 680 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर

रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के

सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में

लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 27

शेयर हरे निशान में और 23 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 286.85 अंक की गिरावट के साथ 73,225 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिसके कारण ये

सूचकांक उछल कर 73,418.14 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में

बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार में

लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह

10:15 बजे सेंसेक्स 153.73 अंक की कमजोरी के साथ 73,358.12 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने

आज 71.30 अंक टूट कर 22,231.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार

खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से

करीब 60 अंक की रिकवरी करके 22,291.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा गोता लगा

दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 32.95 अंक की कमजोरी के साथ

22,269.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले

ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट

के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 286.85

अंक यानी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,225 अंक के स्तर पर था। वहीं

निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 71.30 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिर कर 22,231.20

अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी

दिन मंगलवार को सेंसेक्स 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ

73,511.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 140.20 अंक यानी 0.62

प्रतिशत फिसल कर 22,302.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें