मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम ढेंडिया में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन में शामिल होकर सफाई मित्रों का सम्मान करेंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर से प्रात: 10ः10 बजे उज्जैन के ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई-मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ग्राम ढेंडिया होटल रूद्राक्ष परिसर में आयोजित सफाई मित्र सम्मेलन एवं उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वागत भाषण देंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू स्वच्छता मित्रों को सर्टिफिकेट वितरित करेंगी।राष्ट्रपति उज्जैन-इन्दौर सिक्स लेन सड़क का भूमिपूजन वर्चुअली करेंगी। इसके बाद वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगी, जहां उनका मन्दिर के नन्दी द्वार पर स्वस्ति वाचन एवं शंख वादन से स्वागत होगा। इसके बाद राष्ट्रपति ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक करेंगी। नन्दी हॉल में महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति का शाल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रसाद देकर स्वागत किया जाएगा। दर्शन के बाद मन्दिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति श्रमदान करेंगी। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र खिंचवाया जाएगा।राष्ट्रपति करेंगी महाकाल महालोक का भ्रमणइसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकाल महालोक का भ्रमण करेंगी तथा यहां मूर्ति बना रहे शिल्पकारों से त्रिवेणी सभा मण्डपम में संवाद करेंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति उज्जैन से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगी। उज्जैन से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को राष्ट्रपति इंदौर विमानतल से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें