मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के दो शिक्षकों काे आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र के दो शिक्षकों काे आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो शिक्षकों को आज (शुक्रवार को) शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दोनों शिक्षकों को वर्ष-2025 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में दमोह जिले की शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक शीला पटेलऔर आगर-मालवा जिले की माध्यमिक शिक्षक शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला खेरिया सुसनेर में पदस्थ भेरूलाल ओसारा शामिल हैं।राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों का चयन उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मेंकिये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों ने अपनी शालाओं में बच्चों को खेल-खेल में आनंदमयी शिक्षा दी है। इसके साथ ही इन शिक्षकों ने विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिये ईको क्लब और क्लैप क्लब के संयोजन से ठोस कार्य किया है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करने के लिये नुक्क्ड़ नाटक का सहारा लिया है। इन शिक्षकों ने डिजिटल युग की महत्ता को समझते हुए विद्यार्थियों में ऑनलाइन सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिये सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणा का कार्य करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें