राष्ट्रपति 28 फरवरी को आएंगी रांची,सीयूजे के दीक्षांत समारोह होंगी शामिल

राष्ट्रपति 28 फरवरी को आएंगी रांची,सीयूजे के दीक्षांत समारोह होंगी शामिल
रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को होगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इस दीक्षांत समारोह में सेशन 2016-21 (इंटीग्रेटेड कोर्स) और सेशनल 2019-21 और 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 64 विद्यार्थियों को गोल्ड दिया जाएगा। 25 फरवरी को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी और 778 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा 3 छात्रों को चांसलर मेडल दिया जाएगा। 64 गोल्ड में 35 लड़कियां शामिल हैं।





