मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकसभा और राज्यसभा

की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है राष्ट्रपति के संबोधन

में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की

प्राथमिकताओं का जिक्र होगा।

अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद

संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। अठारहवीं लोकसभा

का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है। राज्यसभा का 264वां सत्र आज से

शुरू हो रहा है। संसद भवन के गजद्वार पर प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा और

राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी करेंगे। यहां से

उन्हें पारंपरिक राजदंड सिंगोल के साथ लोकसभा में ले जाया जाएगा।

संविधान

के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति का प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद

सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी है।

राष्ट्रपति के हर साल संसद के पहले सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक

को भी संबोधित करने की संसदीय परंपरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें