मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मु का संसद में दिया गया भाषण व्यापक, दूरदर्शी और विजनरी था : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति मुर्मु का संसद में दिया गया भाषण व्यापक, दूरदर्शी और विजनरी था : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण की उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन ने सराहना की। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण को व्यापक, दूरदर्शी और विजनरी बताया।

भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने लिखा, "भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आज बजट सत्र की शुरुआत में संसद में दिया गया भाषण व्यापक, दूरदर्शी और विजनरी था। इस भाषण में भारत की शानदार विकास यात्रा को स्पष्ट रूप से बताया गया। इसके साथ ही भविष्य के लिए एक आत्मविश्वास से भरा रोडमैप भी पेश किया गया।

उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति के भाषण में राष्ट्रीय विकास के सभी पहलुओं को शामिल किया गया, जो समावेशी और जन-केंद्रित विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है, और एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समावेशी विकसित भारत बनाने की हमारी सामूहिक आकांक्षा को दर्शाता है।"

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण में भारत की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के पहले 25 वर्षों में भारत ने कई सफलताएं हासिल कीं और मजबूत नींव रखी। पिछले दशक में विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति हुई, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, रक्षा, स्पेस, स्टार्टअप और सामाजिक कल्याण शामिल हैं। राष्ट्रपति ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि इससे दुनिया ने भारत का शौर्य देखा।

राष्ट्रपति ने बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और सभी वर्गों के लिए संवेदनशीलता से काम कर रही है। 'सबका साथ, सबका विकास' का विजन हर नागरिक तक पहुंच रहा है।

पिछले दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। महिलाओं के सशक्तीकरण पर बात करते हुए उन्होंने सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं की भागीदारी और 'लखपति दीदियों' की संख्या में वृद्धि का उल्लेख किया।

बता दें कि बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को और केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें