मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मु आज 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति मुर्मु आज 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में होने वाले 'सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2' में 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार पाने वाले 65 लोगों में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस स्टार विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक शामिल हैं।

शाम 5 बजे शुरू होने वाले समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति 65 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, जन-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, 'पद्म भूषण' उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण के लिए चुना गया है, जबकि पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) के.टी. थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन-कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण पाने वाले अन्य लोगों में विजय अमृतराज, एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन, दत्तात्रेयुडु नोरी और अलका याग्निक शामिल हैं।

अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं।

अमेरिका के डॉक्टर दत्तात्रेयुडु नोरी को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर प्रतीक शर्मा को मेडिसिन के लिए पद्म श्री दिया जाएगा।

रूस की ल्यूडमिला खोखलोवा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री के लिए चुना गया है। जॉर्जिया के व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को खेल के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री के लिए चुना गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें