राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं।रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे ओडिशा चली जाएंगी। रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू तक जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है
राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक एयरपोर्ट से मनातू तक सड़क के सभी कट बंद कर दिये गये हैं।वहां सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद वे सभी कट खोल दिए जाएंगे।सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन छात्रों को चांसलर मेडल प्रदान करेंगी, जबकि 67 में से 58 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।गोल्ड मेडल विजेताओं में 32 लड़कियां हैं जो राष्ट्रपति से पदक प्राप्त करेंगी।





