मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू की अध्यक्षता में राज्यपालों का पहला सम्मेलन आज से नई दिल्ली में, पूर्व संध्या पर सभी से मिलीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में

देश के सभी राज्यों के राज्यपालों का पहला दो दिवसीय (2-3 अगस्त) सम्मेलन

आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मेलन

शुरू होने की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उनके

जीवनसाथियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के फोटो राष्ट्रपति भवन के एक्स

हैंडल पर साझा किए गए हैं।

यह सम्मेलन राष्ट्रपति भवन में आहूत

किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से पूर्व में जारी की गई

विज्ञप्ति के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में

राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन

राष्ट्रपति मुर्मू की अध्यक्षता में होने वाला राज्यपालों का पहला सम्मेलन

होगा। सम्मेलन में सभी राज्यों के राज्यपाल भाग लेंगे।

विज्ञप्ति के

अनुसार, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, कृषि एवं किसान

कल्याण मंत्री, शिक्षामंत्री, जनजातीय मामले मंत्री, सूचना एवं प्रसारण

मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तनमंत्री, युवा मामले एवं

खेलमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा

प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, गृह मंत्रालय एवं अन्य मंत्रालयों

के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन के एजेंडे में तीन

आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन; उच्च शिक्षा में सुधार और विश्वविद्यालयों

की मान्यता; आदिवासी क्षेत्रों, आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों तथा सीमावर्ती

क्षेत्रों जैसे फोकस क्षेत्रों का विकास; ‘मेरा भारत’, ‘एक भारत श्रेष्ठ

भारत’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों में राज्यपालों की भूमिका,

तथा प्राकृतिक खेती; जनता से संपर्क बढ़ाना तथा राज्य में विभिन्न केंद्रीय

एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय में राज्यपालों की भूमिका शामिल है।

राज्यपाल अलग-अलग समूहों में इन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। समापन सत्र

में ये समूह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिभागियों

के समक्ष प्रस्तुति देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें