मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरीशस में अपने समकक्ष को 'रूपे कार्ड' भेंट किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पोर्ट

लुइस । मॉरीशस यात्रा पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी

मुर्मू ने सोमवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात

कर उपहार स्वरूप रूपे कार्ड भेंट किया। इसके साथ भारत तथा मॉरीशस के बीच

दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर

व्यापक चर्चा की। ‘रूपे’ कार्ड को हाल ही में मॉरीशस में शुरू किया गया है।

मुर्मू

दिन में तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। इस दौरान वह मंगलवार

को देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। भारत के

राष्ट्रपति के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में राष्ट्रपति रूपन के साथ

गर्मजोशी से और सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

‘एक्स’ पोस्ट में

मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है, दोनों नेताओं ने

क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं

में सहयोग सहित अनूठे और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के

तरीकों पर चर्चा की। पोस्ट के मुताबिक, मुर्मू ने आयुर्वेदिक उद्यान की भी

सराहना की जो पिछले साल स्टेट हाउस के मैदान में स्थापित किया गया था।

विदेश

मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले रूपन ने स्टेट हाउस में

मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। पोस्ट में मुलाकात की कुछ तस्वीरें

साझा करते हुए कहा गया है, दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच

रिश्तेदारी, संस्कृति और लोगों के बीच मजबूत संबंधों की ठोस नींव पर बने

दीर्घकालिक और करीबी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

मुर्मू

ने आयुर्वेदिक उद्यान का भी दौरा किया, जिसे पिछले साल आयुष मंत्रालय के

सहयोग से प्रेसिडेंशियल स्टेट हाउस में स्थापित किया गया था। विदेश

मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के आयुर्वेदिक उद्यान दौरे की कुछ तस्वीरें

साझा करते हुए रेखांकित किया, “ पारंपरिक चिकित्सा दोनों देशों के बीच

साझेदारी का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।”

विदेश मंत्रालय ने

पहले बताया था कि प्रधानमंत्री कुमार जगन्नाथ ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति

मुर्मू का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच

करीबी संबंधों को दर्शाता है। राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान दो

युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक

टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।

विदेश

मंत्रालय ने बताया कि था राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष

पृथ्वीराजसिंह रूपन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ

द्विपक्षीय बैठक करने के अलावा मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, वहां के

उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और देश के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी

मुलाकात करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें