मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। देशभर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने और राष्ट्र को मजबूत बनाने की बात कही।

उन्होंने लिखा, "जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी यह संकल्प लें कि भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश भर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और इसे आस्था, आनंद और उत्साह का पवित्र त्योहार बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्री कृष्ण!"

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से श्रीकृष्ण का जिक्र किया था। उन्होंने श्रीकृष्ण के शस्त्र के नाम पर मिशन 'सुदर्शन चक्र' शुरू करने की बात कही थी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है, और उनका आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर जाते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, व्रत रखते हैं, घरों और पूजा स्थलों को सजाते हैं और दूध से बने मीठे व्यंजन बनाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें