मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति ने एनडीए नेता नरेन्द्र मोदी को नई सरकार गठन के लिए किया आमंत्रित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता के तौर पर नरेन्द्र मोदी को

सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले एनडीए के घटक दलों के नेताओं

ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राष्ट्रपति

से मुलाकात और सरकार बनाने का आमंत्रण मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से अपने संबोधन में बताया कि वह रविवार 9 जून को

शाम 6 बजे शपथ ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति

ने उनसे मंत्रिपरिषद के गठन के बारे में जानकारी मांगी है। वह जल्द ही

राष्ट्रपति को अपने मंत्रिपरिषद की जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री

ने देशवासियों का तीसरी बार एनडीए सरकार को समर्थन देने के लिए आभार प्रकट

किया और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार निरंतर जनहित में कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार बनाएगा।

मोदी

ने कहा, “18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर

गुजरने की इरादे वाली ये लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये

पहला चुनाव है। ये एक प्रकार से वो 25 वर्ष हैं, जो हमारे अमृतकाल के 25

वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार

बनाएगा। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस

गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ

रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपने आप में देशवासियों के

लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक

विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका अधिकतम लाभ हमें मिलना शुरू हो रहा है।

उन्हें पक्का विश्वास है कि 5 वर्ष वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत

उपयोगी होने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज

संविधान सदन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को

तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। संसदीय दल

का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी

और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद से भी भेंट की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें