मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू 14 को लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होने बेणेश्वर धाम आएंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

डूंगरपुर,

12 फ़रवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को बेणेश्वर धाम

आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। वे यहां

स्थित मंदिरों में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे धाम पर आयोजित लखपति दीदी

सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन घंटा 35 मिनट तक

धाम पर रहेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दोपहर एक

बजकर 20 मिनट पर विशेष हेलिकॉप्टर से बेणेश्वर धाम आएंगी। हेलीपेड पर असम

के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जनजाति मंत्री

बाबूलाल खराड़ी, ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, हेमंत मीणा, ओटाराम

देवासी, सांसद कनकमल कटारा सहित अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरी मंदिर में दर्शन करेंगी। महंत अच्युतानंद

महाराज बेणेश्वर धाम के महत्व और आस्था के बारे में उन्हें जानकारी देंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेणेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले

लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। करीब तीन घंटे 35 मिनट तक बेणेश्वर

धाम पर रुकने के बाद वे विशेष हेलिकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना हो

जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बेणेश्वर धाम पर तैयारियां जोरों पर चल

रही हैं। धाम पर बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर

कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें