मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की तैयारी तेज, उपमुख्यमंत्री ने प्रगति का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण की तैयारी तेज, उपमुख्यमंत्री ने प्रगति का लिया जायजा

सुपौल। जिले के वीरपुर में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना को लेकर सोमवार को गतिविधियां तेज होती दिखीं। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वीरपुर हवाई अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर निर्माण संबंधी तैयारियों, उपलब्ध भूमि और परियोजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और परियोजना को निर्धारित समय सीमा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वीरपुर पहुंचे और सीधे प्रस्तावित हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने रनवे क्षेत्र सहित एयरपोर्ट के अंतिम छोर तक पहुंचकर उपलब्ध भूमि, निर्माण की संभावनाओं तथा तकनीकी तैयारियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यदि भूमि हस्तांतरण, प्रशासनिक स्वीकृतियां और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं तय समय के अनुसार पूरी होती रहीं तो अगले डेढ़ से दो वर्षों के भीतर वीरपुर हवाई अड्डा बनकर तैयार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण से सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा लोगों को बेहतर हवाई संपर्क की सुविधा उपलब्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे वीरपुर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार उनके साथ मौजूद रहे।वीरपुर में लंबे समय से हवाई अड्डे की मांग उठती रही है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण और निर्धारित समय-सीमा संबंधी बयान के बाद स्थानीय लोगों में परियोजना के शीघ्र धरातल पर उतरने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट बनने से सुपौल सहित कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

निरीक्षण के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष अनिल खेरवार ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष संजय दास सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें