मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

तीन बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाकर पति की कर दी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।पहले पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके पति की कर दी हत्या। वाक्या पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है, जहां बीते 4 अगस्त को बगहा- दीपही रोड स्थित स्कूल के पास में आफताब आलम की हत्या कर दी गई।घटना के अनुसंधान के बाद परत दर परत मामला खुलता गया और नतीजतन पहले पत्नी का आशिक रोहित गिरफ्तार हुआ, जिसकी निशानदेही पर अब मृतक की पत्नी नाजनीन खातून भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। दरअसल जो बातें पुलिस अनुसंधान में सामने आई है, उसके मुताबिक रोहित आइस क्रीम बेचता था, जो अमूमन रोज ही नाजनीन के घर के पास पहुंच जाता था और उसे खूब आइसक्रीम खिलाते-खिलाते अपने प्रेम की जाल में फंसा लिया।प्यार इस कदर परवान चढा कि नाजनीन ने अपने पति आफताब और अपने दो बेटे और एक बेटी की परवाह नही की और फिर प्रेम में बाधा बन रहे आफताब को रास्ते से हटाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में रोहित के कुछ सहयोगी भी साथ थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त दम्पति की शादी 10 साल पहले हुई थी। बावजूद इसके प्यार इस कदर परवान चढा कि प्रेमी और प्रेमिका साजिशन हत्या कर बैठे।हत्या के इस मामले में पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी जिसमें ढाका के सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, घोड़ासहन एसएचओ अनुज कुमार पांडेय, पीएसआई विकास कुमार, मधु कुमार सहित सशस्त्र बल ने बीते बीस दिनो से गहन तकनीकी अनुसंधान के बाद मामले का खुलासा कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें