मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति ने थाना में दिया आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति ने थाना में दिया आवेदन

भागलपुर। जिले में जोगसर थाना क्षेत्र से एक चार बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। घटना के बाद पति ने बुधवार को जोगसर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आते ही थाने में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पीड़ित पति रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना देवी का पिछले कुछ वर्षों से छोटी साहेबगंज निवासी टिंकू चौधरी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन मोहल्लेवासियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करा दिया गया था। पत्नी ने उस समय वादा किया था कि वह टिंकू से कोई संबंध नहीं रखेगी। बावजूद इसके, वह लगातार टिंकू के संपर्क में रही।रामचंद्र के मुताबिक, टिंकू चौधरी उसकी गैरमौजूदगी में अक्सर उसके घर आता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो टिंकू ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामचंद्र ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बच्चों ने भी पुष्टि की कि उनकी मां टिंकू के साथ घर छोड़कर चली गई है।इस घटना की जानकारी मिलते ही जोगसर थाना परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे और रामचंद्र के परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया।वार्ड पार्षद ने आश्वासन दिया कि परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगसर थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी टिंकू चौधरी और फरार महिला की तलाश की जाएगी और मामले में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें