दिल्ली में गर्भवती नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग
नई दिल्ली। दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग युवती ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस पार्टनर की तलाश कर रही है। दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 8 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग युवती ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस नाबालिग के साथ रह रहे लिव-इन पार्टनर की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही पार्टनर फरार चल रहा है। मामला बीते सोमवार का है। दिल्ली के बवाना में 8 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग लड़की अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। यहां उसने सोमवार को ही तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवती की उसके पूर्व लिवइन पार्टनर के साथ लड़ाई होती रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के पूर्व लिवइन पार्टनर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन शोषण का भी आरोप लगाया है।





