मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

जीवनभर नहीं भूल पाउंगा नवादावासियों का प्यार: अंजनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा, । नवादा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार

काे प्रखंड सभागार में गुरुवार काे विशेष समारोह का आयोजन कर उन्हें

भावभीनी विदाई दी गई। उनके बेहतर जीवन की भी कामना की गई।

बीडीओ अंजनी

कुमार की पदोन्नति डीआरडीए के डायरेक्टर के पद पर हुई है। उनकी पदस्थापना

मुंगेर जिले में की गई। साथ ही नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक

कुमार का भी स्वागत किया गया। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष तथा महुली ग्राम

पंचायत के विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सभी ने एक

स्वर से अंजनी कुमार को विकास पुरूष के साथ ही मानवता का पुजारी बताया।

अंजनी कुमार ने कहा कि जीवनभर नवादावासियों का प्यार नहीं भूल पाउंगा।

नवादावासियों के सहयोग से ही वे रोह, गोविन्दपुर के बाद नवादा का बीडीओ के

रूप में उन्हें सेवा का अवसर मिला। अपने जिम्मेवारियों का जनसहयोग से वे

बेहतर तरीके से निवर्हन किया।

नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक

कुमार ने कहा कि जनसहयोग से अंजनी बाबू के पदचिन्हों पर चलकर इनके छूटे

हुए कार्यों को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मुखिया

संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, महुली ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि

टुन्न्नी कुमार, लोहरपुरा ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार अदि

उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें