मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में प्री मानसून की गतिविधियां जारी, तापमान में आई गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल

रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश

में भी मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। मौसम विभाग की

मानें तो अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से भी हवाओं के

साथ नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में कमी

आने लगी है।

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से

मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ

लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं,

कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना

रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल,

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज

रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मानसून के

12 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की भी संभावना बन रही है।

वरिष्ठ

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख पश्चिमी,

उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर नमी भी आ रही है।

इस वजह से प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं।

अलग-अलग शहरों में 25 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं

चलने के साथ बारिश भी हो रही है। हालांकि, वातावरण में नमी रहने के कारण

उमस भी बढ़ रही है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मानसून 12 जून तक प्रदेश

में प्रवेश कर सकता है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री

सेल्सियस तापमान दमोह और शिवपुरी में दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी लू

नहीं चली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें