मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी, कई जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मानसून ने दस्तक देना शुरू

कर दिया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून की गतिविधियां जारी

है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह

से आंधी, बारिश का दौर है। मंगलवार को धार में तेज बारिश हुई, जबकि 10 से

ज्यादा जिलों में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भी आंधी-बारिश होने

की संभावना जताई है। वहीं, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट

में ऑरेंज अलर्ट है। दूसरी ओर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली में गर्म हवा चलने

का अनुमान है।

इससे पहले मंगलवार को

प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिला। दोपहर में धार में तेज आंधी के

साथ बारिश हुई। वहीं, रतलाम, झाबुआ, आगर, बैतूल, आलीराजपुर, बड़वानी,

बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, उज्जैन, राजगढ़, मंदसौर,

नीमच, खरगोन, खंडवा, इंदौर, मंडला, डिंडोरी में भी मौसम बदला रहा। इससे

पहले कई शहरों में गर्मी का असर भी रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को

श्योपुरकलां, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर,

खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में

आंधी, गरज-चमक की स्थिति रहने की संभावना जताई है।

मंगलवार

को प्रदेश का रीवा जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 44.6 डिग्री

रहा। जबकि टॉप-10 तापमान वाले शहर में सिंगरौली, सीधी, सतना, ग्वालियर,

शहडोल, खजुराहो, शिवपुरी, जबलपुर और उमरिया रहे। सिंगरौली में 44.3 डिग्री,

सीधी में 44 डिग्री, सतना में 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.8 डिग्री,

शहडोल में 42.4 डिग्री, खजुराहो में 41.4 डिग्री, शिवपुरी में 41 डिग्री,

जबलपुर में 40.7 डिग्री और उमरिया में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों

में भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 42.8

डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 37.8 डिग्री दर्ज किया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें