मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

जयपुर, 26 जून (हि.स.)। राजस्थान में प्री-मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार (25 जून) को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई।राजधानी जयपुर में एक घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई, जिससे कई सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई वाहन पानी में बंद हो गए।तेज आंधी के कारण जयपुर के रामनिवास बाग, जोरावर सिंह गेट और किशनपोल बाजार सहित कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। पेड़ों के नीचे बाइक और अन्य वाहन दब गए। वहीं नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर और कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में भी 20 से 35 मिमी तक बारिश मापी गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार (26 जून) को प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है तथा आगामी 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना रहा। गुरुवार को फलोदी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।इसके अलावा श्रीगंगानगर में 41.0, जैसलमेर में 40.8, बाड़मेर में 40.5, चूरू में 39.8, पिलानी में 39.4, बीकानेर में 39.3, जोधपुर में 39.2, करौली में 39.0, दौसा में 38.8 तथा पाली में 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।पिछले 24 घंटे में नागौर जिले के डेगाना में 35 मिमी, सांजू में 25 मिमी, खींवसर में 13 मिमी, भीलवाड़ा के सहाड़ा में 22 मिमी, जोधपुर के भोपालगढ़ में 20 मिमी, कोटा के चेचट में 17 मिमी, बीकानेर के छतरगढ़ में 14 मिमी, सवाई माधोपुर के बामनवास में 10 मिमी, राजसमंद के रेलमगरा में 5 मिमी, धौलपुर के बसेड़ी में 5 मिमी तथा कोटा के कानावास में 4 मिमी वर्षा मापी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें