मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए हुईं बजट-पूर्व परामर्श बैठकें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

निर्मला सीतारमण बजट तैयार करने की प्रक्रिया के तहत उद्योग जगत और

सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न संबंधित लोगों के साथ

विचार-विमर्श को पूरा कर लिया है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में यहां

आयोजित आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें हो गई

हैं। ये बैठकें वित्त मंत्रालय में 19 जून, 2024 से शुरू होकर 5 जुलाई,

2024 तक अयोजित की गईं।

वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी

एक बयान में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में

आयोजित केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकों में

व्यक्तिगत परामर्श के दौरान, 10 हितधारक समूहों के 120 से अधिक आमंत्रितों

ने भाग लिया। इनमें किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों, ट्रेड यूनियनों,

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र, रोजगार और कौशल, एमएसएमई, व्यापार और सेवाएं,

उद्योग, अर्थशास्त्रियों, वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजार के साथ-साथ

बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल

हुए।

मंत्रालय के मुताबिक सीतारमण ने बजट पूर्व परामर्श

बैठक में अपना बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए प्रतिभागियों के प्रति आभार

व्यक्त किया। उन्होंने विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि

आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों की सावधानीपूर्वक

जांच की जाएगी और उन पर विचार किया जाएगा।

इन बैठकों में केंद्रीय

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और व्यय सचिव डॉ. टी.वी.

सोमनाथन, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ, दीपम के सचिव तुहिन के.

पांडे, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव विवेक जोशी, राजस्व विभाग के सचिव संजय

मल्होत्रा, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज गोविल, संबंधित

मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन शामिल

रहे।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23

जुलाई, 2024 को अपना सातवां बजट पेश करेंगी। यह नरेन्द्र मोदी 3.0 सरकार का

पहला पूर्ण बजट होगा। यह बजट 2047 तक ‘विकसित भारत’ का रास्ता तैयार

करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें