मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतापराव गणपतराव जाधव ने संभाला आयुष मंत्रालय का कार्यभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रतापराव गणपतराव जाधव ने मंगलवार को आयुष

मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल

लिया। इसके साथ उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य

मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव अपूर्व

चंद्रा, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) रोली

सिंह सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मंत्रालय

में कार्यभार संभालने से पहले प्रतापराव जाधव ने अपने आवास पर पौधरोपण

किया। कार्यभार संभालने के बाद अंगदान की शपथ भी ली। उल्लेखनीय है कि

प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र विधान सभा के तीन बार सदस्य और खेल, युवा

कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री के रूप में विभिन्न क्षमताओं में महाराष्ट्र

के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2009, 2014, 2019 और फिर 2024 में

बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। वे 1997 से 1999

तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री भी रहे

हैं। लोकसभा, उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर स्थायी समिति के

अध्यक्ष और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप

में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें