मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में बंटी यादव के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में बंटी यादव के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

पटना। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना के न्यू करबिगहिया पहुंचकर दिवंगत बंटी कुमार यादव के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और कथित रूप से लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले जब परिवार धरने पर बैठा था, तब पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि दो दिनों के भीतर बंटी यादव को खोज लिया जाएगा। इसी भरोसे पर परिजनों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। हालांकि, बाद में बंटी यादव का शव बरामद होने से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, मामले में नामजद सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। दूसरी, कोतवाली और जक्कनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई हो, जिनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

तीसरी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के किसी योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

प्रशांत किशोर ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके चरित्र पर सवाल उठाना या उसे अवैध गतिविधियों से जोड़ना उचित नहीं है।

उनका कहना था कि यदि मृतक किसी अवैध कार्य में शामिल था तो पुलिस को पहले उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। जन सुराज नेता ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक जवाबदेही की कमी के कारण अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

गौरतलब है कि करबिगहिया निवासी कारोबारी बंटी यादव का छह जुलाई को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। बाद में 11 जुलाई को अथमलगोला थाना क्षेत्र से उनका शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जांच अभी जारी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी पार्टी आवाज उठाती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें