मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के बीच जन सुराज के संस्थापक एवं पार्टी प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रशासन जन सुराज के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी राजनीतिक दलों को उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार केवल जन सुराज के समर्थकों को हटाने और हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

उन्होंने प्रशासन से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी समान कार्रवाई करने की मांग की।

जन सुराज प्रमुख ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर उनके एजेंटों और समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने अपने सहायता केंद्र लगाए हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन शर्मा और बबलू शर्मा सहित कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने साथ ले गई है, जिससे स्थानीय समर्थकों में भय का माहौल है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार रात से ही उनके समर्थकों को घरों से उठाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में भाजपा होने का मतलब यह नहीं है कि प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत सुनने के लिए भी तैयार नहीं है और प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।

प्रशांत किशोर ने कहा, "बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ रहा है। पुलिसकर्मी लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात में डरा-धमका रहे हैं। लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है।

पुलिस जन सुराज के कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए एकतरफा कार्रवाई कर रही है। वे हमारे लोगों को हिरासत में ले रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। जनता ने इस बार भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है।"

गोलघर चौक पर जन सुराज समर्थकों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रशासन से अनुमति प्राप्त लोगों को भी हिरासत में लिया है, जबकि पास ही लगे भाजपा कैम्प पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इससे आम जनता में रोष है। उन्होंने आगे कहा कि 30 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एकतरफा हो गया है। कोशिश यही हो रही है कि सिर्फ भाजपा को वोट पड़े।

उन्होंने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वे मौके पर डटे रहेंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन से सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें