मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

यौन शोषण मामलों में फंसे रेवन्ना 6 जून तक पुलिस हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को

गुरुवार को यौन शोषण के मामलों में 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया

है। बेंगलुरु की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए रेवन्ना को प्रतिदिन अपने

वकील से मिलने की अनुमति दी है।

रेवन्ना मामले की जांच

विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। एसआईटी ने रेवन्ना पर लगे तीन यौन शोषण

के मामलों में 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।

यौन उत्पीड़न मामले में

वांछित जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार

सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। बीती आधी रात करीब 35 दिनों बाद

स्वदेश लौटे प्रज्वल को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही एसआईटी ने हिरासत

में ले लिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के सांसद पौत्र

प्रज्वल रेवन्ना पिछले एक माह से चर्चा में हैं। हासन से लोकसभा चुनाव लड़

रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर उनके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने

यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन पर कथित रूप से कुछ और महिलाओं के यौन शोषण

का भी आरोप है। इसके कुछ अश्लील वीडियो भी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा

है।

प्रज्वल रेवन्ना अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होने के बाद

26 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एक

अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इंटरपोल ने भी उनके खिलाफ ब्लू

कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इधर, बतौर सांसद उनके राजनयिक पासपोर्ट को रद्द

करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें