मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम योगी की तारीफ करना विधायक पूजा पाल को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पार्टी से किया निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम योगी की तारीफ करना विधायक पूजा पाल को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पार्टी से किया निष्कासित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना भारी पड़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पूजा पाल द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बार-बार चेतावनी देने के कारण की गई है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल के निष्कासन को लेकर एक आदेश पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि यूपी विधानसभा की सदस्य पूजा पाल के द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियां की गई हैं तथा सचेत करने के बाद भी उनके द्वारा गतिविधियां बंद नहीं की गईं, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ। उनके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी एवं गंभीर अनुशासनहीनता है। पूजा पाल को समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है।

पत्र में आगे कहा गया, "साथ ही पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के सभी अन्य पदों से भी हटाया जाता है, तथा अब वह समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या मीटिंग आदि में हिस्सा नहीं लेंगीं और न ही उनको इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा को संबोधित करते हुए सपा विधायक पूजा पाल ने कहा था, "मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों को मिट्टी में मिलाया है।"

उन्होंने कहा था, "पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। 'मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया।' मैं उनके इस जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। मैंने तब आवाज उठाई थी, जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें