मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद माने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद माने

राजगढ़। ब्यावरा नगर में मंडी रोड पर गंदे पानी के भराव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने सात दिवस के भीतर नाली निर्माण का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।जानकारी के अनुसार मंडी रोड पर सड़क निर्माण के दौरान नाली का निर्माण नही किया गया, जिससे घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे वाहन फिसलने की स्थित बनती है और आए दिन आमजन दुर्घटनाओं का शिकार होेते है। सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान रहवासियों ने शुक्रवार काे मंडी रोड पर जमा लगा दिया और नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़, तहसीलदार सुभाष अलावे ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आमजन अपनी मांग पर अड़े रहे। ऐसी स्थिति में स्कूल बस सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति देखते हुए एसडीएम गीतांजलि शर्मा, एसडीओपी नेहा गौर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। साथ ही एसडीएम ने रहवासियों को सात दिन के भीतर नाली का निर्माण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर लोग माने और जाम हटाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें