मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली रवाना होने से पहले ओली और प्रचंड के बीच मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मी तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली रवाना होने से पहले ओली और प्रचंड के बीच मुलाकात से राजनीतिक सरगर्मी तेज

काठमांडू। माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड ने दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अकेले में मुलाकात की है। कल तक एक दूसरे की आलोचना कर रहे ओली और प्रचंड के बीच आज की मुलाकात में आगामी चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा की गई है।प्रचंड के सचिवालय के अनुसार रविवार सुबह ललितपुर के च्यासल में दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई। नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप में उतरे प्रचंड और ओली के बीच इस मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेपाल के राजनीतिक हलकों में इसको लेकर काफी चर्चा है।प्रचंड के मुख्य निजी सचिव गोविंद आचार्य ने जानकारी दी कि दोनों नेताओं के बीच करीब 25 मिनट तक एकांत में बातचीत हुई। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय सभा चुनाव से लेकर मार्च में होने वाले प्रतिनिधि संभाल चुनाव तक में प्रमुख दलों के बीच चुनावी गठबंधन बनाने को लेकर चर्चा हुई है। विभिन्न कम्युनिस्ट घटकों के विलय से बनी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की प्रवासी संगठनों की ओर से आयोजित “एकता संदेश सभा” को संबोधित करने के लिए प्रचंड रविवार शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें