मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

ओकिनावा की तरफ बढ़ा शक्तिशाली टाइफून-18, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओकिनावा की तरफ बढ़ा शक्तिशाली टाइफून-18, तेज हवाओं और भूस्खलन का अलर्ट

नई द‍िल्‍ली। टाइफून नंबर 18 के खतरे को देखते जापान में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओकिनावा के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत से बढ़ रहा यह तूफान 26 तारीख तक मुख्य द्वीप और अमामी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

तूफान को लेकर मौसम विभाग ने तेज हवाओं, ऊंची लहरों, भूस्खलन और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में लिखा, ''टाइफून नंबर 18 ओकिनावा प्रांत के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह 26 तारीख तक ओकिनावा के मुख्य द्वीप क्षेत्र और अमामी क्षेत्र के करीब तेज तीव्रता के साथ पहुंच सकता है।''

उन्‍होंने बताया क‍ि ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में लोगों से अपील की गई है कि वे 26 तारीख तक तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों को लेकर बेहद सतर्क रहें।

वहीं, अमामी क्षेत्र में 26 तारीख को भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

इसके अलावा, ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में 27 तारीख तक भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर बढ़ने और तूफानी लहरों (स्टॉर्म सर्ज) के खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तकाइची ने बताया क‍ि टाइफून नंबर 18 की तैयारी के तहत, प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में स्थापित 'प्रधानमंत्री कार्यालय संपर्क कक्ष' के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे रेडियो, टीवी, इंटरनेट और अन्य माध्यमों से मौसम संबंधी जानकारी, आपदा से बचाव के निर्देश और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले ताजा निकासी निर्देशों पर लगातार नजर रखें।

उन्‍होंने कहा क‍ि यदि आपको जरा सा भी खतरा महसूस हो, तो देर न करें और अपनी सुरक्षा के लिए जितनी जल्दी हो सके आवश्यक कदम उठाएं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अपनी और अपने परिवार की जान की रक्षा के लिए समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें