मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

ताइवान में शक्तिशाली भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ताइपे,। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके

महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई।

ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7

दशमलव 4 मापी गई। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

ताइवान

मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी

किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन

काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई

पर था। भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी,

ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी, सिंचू काउंटी, नानटौ काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे

और ताइपे में महसूस किए गए।

इसके अलावा हलके झटके ताइतुंग काउंटी,

चियायी काउंटी, युनलिन काउंटी, काऊशुंग, चियायी, सिंचू, ताइनान और कीलुंग,

पिंगतुंग काउंटी,पेंघू काउंटी, लियानचियांग काउंटी, किनमेन काउंटी में

महसूस किए गए। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी

की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा।

तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया

गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें