मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, विभाग की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाहाकार, विभाग की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

कन्नौद,। मध्‍य प्रदेश के देवास क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी, उमस और चिलचिलाती धूप के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग हर घंटे बिजली गुल हो रही है, जिससे घरों और बाजारों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के समय हो रही है, जब गर्मी अपने चरम पर रहती है। ऐसे समय बिजली कटौती होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। रात के समय भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। गर्मी और घुटन के कारण कई लोग अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।क्षेत्रवासियों प्रणव शर्मा, अतुल कुमार और दीपक दाधीच ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है और न ही कटौती का कोई तय समय बताया जाता है। बिना पूर्व सूचना बिजली बंद कर दी जाती है।लोगों का यह भी कहना है कि बिजली विभाग से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है। विभाग के लैंडलाइन नंबर अक्सर बंद रहते हैं और कॉल लगने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जाता, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट का असर व्यापार और शिक्षा पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं शादी-विवाह के सीजन में लगातार कटौती से आयोजनों में भी व्यवधान पैदा हो रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें