मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्र पर्व से पहले सड़कों के गड्ढे भरे जाएं : सुनील कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवरात्र पर्व से पहले सड़कों के गड्ढे भरे जाएं : सुनील कुमार

रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संबद्ध विभागों को नवरात्र से पहले हर हाल मे सड़कों पर उभरे गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कक्ष में शुक्रवार को रांची नगर निगम, जुडको और पथ निर्माण विभाग के साथ हुई आपात बैठक में प्रधान सचिव ने यह निर्देश दिया।प्रधान सचिव पथ निर्माण, रांची नगर निगम और जुडको के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोषी और लापरवाह अभियंता हर हाल में दंडित होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सड़कों का निरीक्षण किया जाये। टूटे डिवाइडर को जगह पर लाकर पुनर्स्थापित किया जाये। सड़कों के किनारे उग आये झाड़-झंखाड़ की सफाई करते हुये वहां हरियाली के लिए पौधे लगाये जायें। कुमार ने जुडको को निर्देश दिया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढों को ब्लैक टाप करते हुए भरा जाये। विशेष परिस्थिति में तकनीकी कारणों से ब्लैक टॉप नहीं करना है। प्रधान सचिव ने जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया व कहा कि साफ-सफाई और होर्डिंग्स पर विशेष ध्यान दिया जाये। रांची मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर भी विशेष ध्यान देते हुये साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें