मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

सड़कों के गड्ढे अब जल्द भरेंगे, नगर निगम और सीआरआरआई ने किया समझौता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़कों के गड्ढे अब जल्द भरेंगे, नगर निगम और सीआरआरआई ने किया समझौता

नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों को बेहतर और गड्ढामुक्त बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत सड़कों की गुणवत्ता की जांच, निर्माण कार्य की निगरानी और इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस समझौते के साथ ही “इकोफिक्स” नामक नई तकनीक को अपनाने का भी फैसला किया गया है। यह तकनीक सड़कों के गड्ढों को तेजी से और अधिक मजबूती के साथ भरने में मदद करेगी।

इस मौके पर निगम आयुक्त संजीव खीरवार ने कहा कि नई तकनीकों के इस्तेमाल से सड़कों की मरम्मत तेज और टिकाऊ होगी, जिससे लोगों को बेहतर सड़कें मिलेंगी।

वहीं, सीएसआईआर-सीआरआरआई के निदेशक डॉ. चौधरी रवि शेखर ने बताया कि इकोफिक्स तकनीक में स्टील उद्योग से निकलने वाले स्लैग (औद्योगिक अवशेष) का उपयोग किया जाता है। इससे न सिर्फ गड्ढों की मरम्मत मजबूत होती है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों की बचत और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक के उपयोग से गड्ढों की मरम्मत जल्दी होगी।

इसके साथ सड़कें अधिक समय तक टिकेंगी औरसड़क की धूल और प्रदूषण कम होगा।

उन्होंने बताया कि इस तकनीक से रखरखाव पर होने वाला खर्च घटेगा और औद्योगिक कचरे का उपयोग कर पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

यह पहल दिल्ली में मजबूत, सुरक्षित और नागरिकों के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें