मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में और बढ़ सकती हैं आलू की कीमतें, आलू व्यवसायियों ने किया हड़ताल का आह्वान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बांकुडा,। राज्य में आलू की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं।

राज्य सरकार आलू व्यवसाइयों पर लगातार आलू की कीमतें करने का दबाव बना रही

है। इसी बीच प्रगतिशील आलू व्यवसायी समिति ने हड़ताल का आह्वान कर दिया है।

शनिवार को प्रगतिशील आलू व्यवसायी समिति के पदाधिकारियों ने बांकुड़ा के

जयपुर इलाके में स्थित एक निजी होटल में कोल्ड स्टोर मालिकों के संगठन के

साथ बैठक के बाद हड़ताल की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वे रविवार से

पूरे राज्य में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे। हड़ताल के कारण

राज्य के बाजार में आलू की आपूर्ति कम होने की आशंका अभी से ही मंडराने लगी

है। इस कारण लोगों की चिंता बढ़ रही है।

हाल ही में बाजार में

आलू-प्याज समेत लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने आलू प्याज

और हरी सब्जियों की कीमतों के नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है,

लेकिन इसका कोई लाभ नहीं दिख रहा है।

व्यापारियों का आरोप है कि

आलू की कीमत कम करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, यह भी आरोप

है कि राज्य में आलू की कीमत कम करने के लिए दूसरे राज्यों में आलू का

निर्यात रोका जा रहा है। आलू से लदी लॉरियों को राज्य की सीमा पर रोका जा

रहा है।

समिति के अधिकारियों को यह डर है कि यदि यह जारी रहा, तो

व्यापारियों और संरक्षकों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसी डर के कारण

रविवार से हड़ताल बुलाई जा रही है। प्रगतिशील आलू व्यवसायी समाती के राज्य

सचिव लालू मुखर्जी ने कहा कि राज्य के आलू व्यवसायी राज्य सरकार के साथ

बातचीत का रास्ता खुला रखते हुए हड़ताल करेंगे। ऐसे में सभी पक्षों की नजर

इस पर है कि सरकार क्या नया रुख अपनाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें