मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

कर्पूरी ठाकुर पर जारी हुआ डाक टिकट और स्मारक सिक्का

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर बुधवार को उनके नाम पर डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के एक दिन बाद उन पर डाक टिकट और सिक्का जारी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''22 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी ने 'राम काज' किया और 23 तारीख को 'गरीब काज' करके भगवान राम और गरीबों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी राम भक्तों का सपना पूरा हुआ कि राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हों और 23 तारीख को करोड़ों गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की इच्छा पूरी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ जननायक कर्पूरी ठाकुर को सम्मान दिया है बल्कि इस देश के 70 करोड़ गरीबों को भी सम्मान देने का काम किया है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में बिहार के पूर्व सीएम स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर पर आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम दिवंगत सीएम की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की घोषणा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें