मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग की तैयारी, 36 डाकघरों में विशेष व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग की तैयारी, 36 डाकघरों में विशेष व्यवस्था

नई दिल्ली,। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली से राखियों को देश के अलग अलग कोनों में पहुंचाने के लिए ने डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग दिल्ली में 34 बड़े डाकघरों के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रांजिट मेल कार्यालयों में 22 अगस्त तक विशेष राखी बुकिंग काउंटर स्थापित करेगा।संचार मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डाक विभाग ने ग्राहकों को अपनी 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार ये सेवाएं सुरक्षित और निर्धारित समय सीमा में डिलीवरी की सुविधा देती हैं। तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर मनी बैक गारंटी का भी प्रावधान है।मंत्रालय ने बताया कि 24 स्पीड पोस्ट सेवा दिल्ली के 35 नामित बुकिंग केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित छह प्रमुख महानगरों में तेजी और सुनिश्चित समयसीमा के भीतर डाक पहुंचाई जाएगी।विशेष राखी बुकिंग की सुविधा अशोक विहार, सिविल लाइंस, चाणक्यपुरी, दिल्ली जीपीओ, नई दिल्ली जीपीओ, इंद्रप्रस्थ, जनकपुरी, कृष्णा नगर, करोल बाग, कालकाजी, लोधी रोड, सरोजिनी नगर, आर.के. पुरम, रमेश नगर, रोहिणी, मायापुरी, मालवीय नगर, मेहरौली समेत कुल 34 प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित ट्रांजिट मेल कार्यालयों में भी विशेष बुकिंग काउंटर बनाए जाएंगे।डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर राखी भेजकर इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि त्योहार के दौरान डाक वितरण सुचारु रूप से हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें