मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

धवा डाकघर शाखा में लगे कार्मिक पर 2.50 लाख रूपये गबन का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धवा डाकघर शाखा में लगे कार्मिक पर 2.50 लाख रूपये गबन का आरोप

जोधपुर। निकटवर्ती झंवर स्थित धवा शाखा डाकघर में कार्यरत एक कार्मिक ने अपने कार्यकाल की साेलह माह की अवधि में गबन किया। उस पर आरोप है कि उसने 2.50 लाख रूपयों को गबन किया और प्रविष्ठियों में छेड़छाड़ करते हुए उन्हें वाइटनर से साफ कर दिया। जब ऑडिट चैकिंग हुई तब इसका खुलासा हुआ। अब डाक विभाग प्रबंधन की तरफ से कार्मिक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। मामला डाक अधीक्षक विभाग के देवाराम पुत्र हरचंद राम की तरफ से दर्ज कराया गया है। पुलिस की तरफ से इसमें अब जांच आरंभ की गई है।रिपोर्ट में आरोप है कि जीवाराम पूनिया पुत्र नेनाराम पूनिया, ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल धवा शाखा डाकघर लेखा कार्यालय पाल द्वारा धवा (पाल) शाखा डाकघर स्थित सुकन्या समृद्धि खाताें, बचत बैंक खातों और आवर्ती जमा खातों के जमाकर्ताओं द्वारा जमा की जाने वाली राशि को उनके खातों की पासबुकों में अपने हस्ताक्षरयुक्त फर्जी /झूठी प्रविष्टियों करके धवा शाखा डाकघर में कार्यरत रहते हुए दाे लाख पचास हजार 400 रूपये की सरकारी राशि का गबन किया गया। वर्ष 2022 के वार्षिक निरीक्षण के समय शाखा डाकघर धवा में इस प्रकार की अनियमितताएं होना पाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें