मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

काठमांडू विमान हादसे में बरामद शव दो दिन बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू, । काठमांडू के त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर

बुधवार को हुए विमान हादसे में बरामद सभी 18 शवों का पोस्टमार्टम आज शुरू

किया गया है। काफी खराब हालत में शवों के होने से पोस्टमार्टम में काफी समय

लग रहा है। इसलिए परिजनों को शव सौंपने में अभी दो दिन का समय और लगने की

संभावना है।

काठमांडू के महाराजगंज स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल

साइंसेज के फॉरेंसिक विभाग में विमान हादसे के सभी 18 शवों को रखा गया है।

विभाग के प्रमुख डॉ. गोपाल चौधरी ने बताया कि आज सुबह से ही पोस्टमार्टम

शुरू करने के लिए 25 डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। डॉ. चौधरी ने बताया कि एक

शव का पोस्टमार्टम करने में कम से कम चार घंटे का समय लगने वाला है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान दांत या चेहरे पर मृत्यु पूर्व के

किसी निशान को ढूंढा जाएगा। यदि इस तरह का कोई निशान मिलता है तो उसके

आधार पर शवों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। यदि शवों पर इस तरह का कोई

निशान नहीं मिलता है तो ऐसे शवों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा।

डॉ.

चौधरी ने बताया कि विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिवार वालों से

उनके मृत परिजनों के बारे में छोटी से छोटी जानकारी ली गई है। साथ ही उन

सभी का रक्त नमूना भी लिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों

को जानकारी दी है कि दो दिन के बाद ही शव सौंपे जा सकेंगे। इसके पीछे कारण

यह है कि जब तक सभी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो जाता, तब तक शवों का

हस्तांतरण नहीं हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें