मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अगले दो दिन बारिश की संभावना, 25 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मानसून की विदाई के बावजूद कई जिलों में बारिश का गतिविधियां जारी है। रविवार को बैतूल, ग्वालियर और नर्मदापुरम में बारिश हुई। पानी गिरने की वजह से नर्मदापुरम में दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है। कम दबाव क्षेत्र की एक्टिविटी से यहां मौसम बदला रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। अभी कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की तरफ लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 6 दिन से बारिश हो रही है और अगले 2 दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पचमढ़ी में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रविवार को बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां रात और दिन के तापमान में 5.3 डिग्री का ही अंतर रहा।प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में बारिश दर्ज की गई। दो दिन सिस्टम के सक्रिय रहने से ऐसा ही मौसम रह सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें