मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र का बदला मौसम, लखनऊ समेत 44 जनपदों में मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर,

04 फरवरी। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

रविवार की सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदा-बांदी हुई है।

हल्की बारिश के साथ ठंड वापसी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि

उप्र की राजधानी लखनऊ समेत 44 जिलों में रविवार को मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली

के साथ वर्षा की संभावना है। आगामी 48 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश

में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी एवं बादल छाए

रहने की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील

पांडेय ने रविवार को बताया कि शनिवार को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आया

है, जो जम्मू कश्मीर के ऊपर आ जाएगा। उसकी वजह से कानपुर मंडल सहित पूर्वी

उत्तर प्रदेश तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और कहीं पर बूंदा-बांदी और बादल भी

छाए रहने की संभावना है जो 4 से 6 फरवरी तक रहेगा।

इसके

बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस निकल जाएगा। उसके बाद फिर पूरे गंगा के मैदानी

भागों में उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं आनी शुरू होंगी, जिससे तापमान गिरेगा।

आज भी 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रात में गिरा है और इस तरह रात की

सर्दी लगातार जारी रहेगी, लेकिन क्योंकि अब सूर्य उत्तरायण हो गया है और

पृथ्वी के नजदीक सूर्य आ गया है तो दिन में राहत भरा मौसम रहेगा। धूप भी

चमकदार निकलेगी।

हालांकि रविवार सुबह मौसम विभाग की नई

चेतावनी जारी हुई है। जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजराधानी लखनऊ,

बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,

एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज,

हरदोई, फर्रूखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, शाहजहॉंपुर,

लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर,

बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर,

मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में रविवार को मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ

वर्षा की संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें