मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव की संभावना

जयपुर। राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। जोधपुर, जालोर, बाड़मेर, कोटा, जयपुर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से इन शहरों में सर्दी का असर कम हो गया। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हवा की दिशा में बदलाव देखा गया है। राजस्थान, दिल्ली और अन्य मैदानी राज्यों में उत्तरी हवाओं का प्रवाह रुक गया है, जिससे इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। उत्तरी हवाओं के थमने से ठंडक में कमी आई है और मौसम अपेक्षाकृत गर्म और सुहावना बना हुआ है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) जयपुर केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पूर्वी और उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि अलवर, झुंझुनूं, सीकर और दौसा में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। चित्तौड़गढ़ जिले में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक और राज्य का सबसे अधिक है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। 23 जनवरी के बाद राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में आद्रता 30 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें