मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम, नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ रहा राज्य : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम, नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ रहा राज्य : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए नशामुक्त युवा पीढ़ी सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में देश के युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी और स्वस्थ, अनुशासित तथा नशामुक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। बिहार में इस अभियान का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति केवल कानून बनाने से संभव नहीं है। सरकार कानून लागू कर सकती है, लेकिन उसकी सफलता जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता पर निर्भर करती है। इसलिए युवाओं को इस अभियान से जोड़ना और समाज में व्यापक जन-जागरण चलाना आवश्यक है। उन्होंने बिहार में वर्ष 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम समाज में दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को इसका लाभ मिला है तथा सामाजिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति की प्राचीन धरती रही है और अब राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा के बल पर विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधारों को भी समान प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने नशामुक्ति अभियान में ब्रह्माकुमारीज संस्था की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार भी संस्था के साथ समन्वय बढ़ाकर इस अभियान को गांव, शहर, विद्यालयों और महाविद्यालयों तक व्यापक रूप से पहुंचाना चाहती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और अभियान से जोड़ने के लिए माई भारत की कैप भी पहनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक, आपदा मित्र तथा बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें