मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजड़िये हावी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन मजबूती

के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान भी उत्साह

का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद

हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी

तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान तेजी के साथ बंद हुए। एशियाई

बाजार में भी आज जोरदार तेजी बनी हुई है।

अमेरिकी बाजार में

रिकवरी की शुरुआत हो जाने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक में पिछले सत्र

के दौरान तेजी बनी रही। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ

5,070.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 245.33 अंक यानी

1.59 प्रतिशत उछल कर 15,696.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का

अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ

38,539.31 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी

बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही।

एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,044.81 अंक के स्तर पर

बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.81 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,105.78

अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स

इंडेक्स 276.85 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,137.65 अंक के

स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी बनी

हुई है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में

कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,441 अंक

के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.68

प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,294.91 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान

वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 487.24 अंक

यानी 2.49 प्रतिशत उछल कर 20,086.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह निक्केई इंडेक्स भी 785.60 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की जोरदार तेजी के

साथ 38,337.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी

इंडेक्स में भी आज उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण ये सूचकांक 1.95

प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,674.08 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 281.28 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बढ़त

के साथ 17,110.21 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट

इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,358.39 अंक के स्तर पर, जकार्ता

कंपोजिट इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,180.50 अंक के स्तर पर और

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,031.96 अंक के स्तर

पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें