मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों पर बिकवाली का दबाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी बनी रही। डाउ

जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। लेकिन एशियाई

बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी

फेडरल रिजर्व की ओर से साल 2024 में ब्याज दरों में कटौती करने का संकेत

देने की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना

रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र में 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ

5,241.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.20 प्रतिशत की

मजबूती के साथ 16,401.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत

किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,806.66

अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार

में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 145.57 अंक

यानी 1.84 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,882.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी

तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,179.72 अंक के स्तर

पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 164.12

अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,179.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई

बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों

में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि

2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहे हैं। निक्केई इंडेक्स 0.23

प्रतिशत की तेजी के साथ 40,909.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी

तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ

7,339.94 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट

निफ्टी 123.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूट कर 21,990 अंक के स्तर पर कारोबार

कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ

2,743.52 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई

है। फिलहाल ये सूचकांक 512.54 अंक यानी 3.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ

16,350.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स

इंडेक्स 0.29 प्रतिशत टूट कर 3,210.90 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा

ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,147.94 अंक के स्तर

पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत लुढ़क कर 1,386.41 अंक के स्तर पर

और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.43 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 3,033.77 अंक

के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें