मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 15 फरवरी । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे

हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के कारण

उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में तेजी आ

गई। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी

तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई

बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

कच्चे

तेल में नरमी और कंपनियों के सकारात्मक नतीजों के कारण अमेरिकी बाजार में

पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.85

प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,995.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह

नैस्डेक ने 185.53 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 15,841.13 अंक के

स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल

0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,436.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ

रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के द्वारा तेजी

बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,568.40 के स्तर

पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर

7,677.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा

डीएएक्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,945.48 अंक के स्तर पर बंद

हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर मजबूती का माहौल बना

हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान

में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना

हुआ है। चीन के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने के कारण शंघाई कंपोजिट

इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में कोस्पी

इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,617.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के

साथ 21,934.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग

इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,947.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ

है। निक्केई इंडेक्स ने अभी तक के कारोबार में 353.23 अंक यानी 0.94

प्रतिशत कि छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 38,056.55 अंक के स्तर पर

कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.90

प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,167.41 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान

वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 553.33 अंक

यानी 3.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,649.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर

रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,388.48

अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स

120.59 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 7,330.33 अंक के स्तर

तक पहुंच गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें